{"_id":"5f7e00188ebc3e9bbe7130c6","slug":"fire-auraiya-news-knp587113542","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी आग, व्यापारी जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में लगी आग, व्यापारी जिंदा जला
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र में फूलमती मंदिर के पास जूता-चप्पल व पान की दुकान में मंगलवार की आधी रात में आग लग गई। इसमें अंदर सो रहा व्यापारी जिंदा जल गया। फायर ब्रिगेड करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा पाई। पत्नी ने दुकान मालिक पिता-पुत्र पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला परिहार टोला निवासी अंजनी पुत्र सूरज प्रसाद ने बताया कि मैं और मेरा भतीजा राधा मोहन (55) मोहल्ला फूलगंज मार्केट में जूता-चप्पल व पान की दुकान किए हैं। मंगलवार की रात भतीजा राधा मोहन दुकान के अंदर सो रहा था। रात लगभग पौने 12 बजे अचानक से दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया और आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल को करीब दो घंटे आग बुझाने में लगे। इसमें करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया है। पत्नी ने दुकान मालिक पिता-पुत्र पर आग लगाने का आरोप लगाया है। वहीं, मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने दुकान मालिक लक्ष्मीनारायन व उनके पुत्र शशांक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दमकल को एक किमी जाने में लगा एक घंटा
औरैया। कोतवाली क्षेत्र में फूलमती मंदिर के पास जूता-चप्पल व पान की दुकान में आग लग गई। जेसीज चौराहे के पास स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन और घटना स्थल की दूरी महज एक किमी है। दमकल को वहां तक पहुंचने में रात को एक घंटे लग गए, जबकि रात में न तो दुकानें खुलने की वजह से अतिक्रमण होता है और न ही ट्रैफिक।
विज्ञापन
सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच दुकान के अंदर मौजूद व्यापारी राधा मोहन की जलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह व सीओ सदर सुरेंद्र नाथ यादव ने पहुंचकर आग लगने के कारणों की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य इकट्ठा किए।
मृतक के चाचा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि दुकान मालिक लक्ष्मीनारायन व उनके पुत्र शशांक से दुकान के विवाद का मुकदमा सिविल कोर्ट में चल रहा है। मंगलवार को धमकी भी दी थी। बताया कि ये लोग कई बार दुकान खाली कराने को लेकर धमकी भी दे चुके हैं। घटना के थोड़ी देर बाद शशांक को सुभाष चौक के पास देखा गया। आग में लगभग पांच लाख रुपये का सामान व नगदी जलकर राख हुई है। इस संबंध में सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटनास्थल पर मच्छर भगाने वाली क्वायल और बीड़ी भी मिली है। दुकान में पंखे भी लगे हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग कैसे लगी। इनके दो बेटे और एक बेटी है। बेटी और बेटा अमित की शादी हो गई है। सबसे छोटा बेटा अंकुर एक दुकान में काम करता है।