{"_id":"1e07b23720abf428f082cba8708d296a","slug":"fire-ashes-of-millions-of-property-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निकांड में लाखों की संपत्ति राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निकांड में लाखों की संपत्ति राख
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Tue, 26 May 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना दिबियापुर के ग्राम हरी का पुर्वा ककोर में मंगलवार दोपहर लगी आग से तीन घरों के लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से 10 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
ग्राम हरी का पुर्वा निवासी राम सरोवर व जयपाल पुत्रगण ब्रह्मादीन एक ही घर में रहते हैं। मंगलवार दोपहर एक बजे किसी तरह घर में आग लग गई। हवा का झोंका होने की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
गृहस्वामी ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने पड़ोसी हरिश्चंद्र के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान अग्निशमन दस्ते को सूचना दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कि सी तरह आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में राम सरोवर के घर में बंधे 10 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि उनके भाई जयपाल सिंह के आधा दर्जन मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए।
पीड़ित राम सरोवर, हरिश्चंद्र व जयपाल सिंह ने बताया कि आग लगने से उन तीनों का करीब चार लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां - औरैया। अज्ञात कारणों से लगी आग ने राम सरोवर के घर को बर्बाद कर दिया है। राम सरोवर की पुत्री आरती की जून में शादी होनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन मंगलवार को लगी आग ने शादी की तैयारियों को खाक कर दिया।
नहीं पहुंचे जिम्मेदार अधिकारी - औरैया। ग्राम हरी का पुर्वा में आगजनी की घटना से खाक हुए गृहस्थी के सामान व शादी की तैयारियों का जरा देर में खत्म कर देने वाले इस हादसे के दौरान कोई भी जिम्मेदार अधिकारी पीड़ित के घर नहीं पहुंचा।