फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   FIR registered against five people, including the husband, for dowry death in the case of a female inspector's death.

Auraiya News: महिला इंस्पेक्टर की मौत में पति समेत पांच पर दहेज हत्या में प्राथमिकी

Sat, 27 Jun 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 27 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against five people, including the husband, for dowry death in the case of a female inspector's death.
औरैया। महिला इंस्पेक्टर की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजन के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, मायके पक्ष के लोग मां के अंतिम दर्शन के लिए उसकी मासूम बेटी को लेने पुलिस के साथ जालौन पहुंचे तो वहां ससुरालवालों ने बच्ची को देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद शाम को मायकेवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
शहर के मोहल्ला बदनपुर निवासी पिता रामशरण दुबे ने पुलिस को बताया कि 21 जनवरी 2025 को बेटी आकांक्षा की शादी जालौन के गांव छिरिया निवासी अंकित तिवारी से की थी।
विज्ञापन

बेटी भूमि संरक्षण विभाग में इंस्पेक्टर थी। शादी के बाद पति अंकित, ससुर श्रवण कुमार, सास सुमन देवी, जेठ अमित और जेठानी अल्का रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति ने जबरन आकांक्षा के बैंक खातों में खुद को नॉमिनी बना लिया था और एटीएम भी छीन लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आकांक्षा को खाने में धीमा जहर दिया जाने लगा। हालत बिगड़ने के बाद फरवरी माह में आरोपी उसे झांसी स्थित एक अस्पताल ले गए। वहां आराम न मिलने पर महिला ने अपने पिता को जानकारी दी। इसके बाद मायके पक्ष ने उसे दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। 25 जून को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद ससुरालीजन मौके से भाग गए।
पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को मायके पक्ष के लोग शव लेकर घर पहुंचे। शनिवार सुबह जब पुलिस बल के साथ मायकेवाले आकांक्षा की चार महीने की मासूम बेटी को मां के अंतिम दर्शन कराने ससुराल लेने पहुंचे तो आरोपियों ने बच्ची को सौंपने से साफ इन्कार कर दिया।

विरोध करने पर सैकड़ों की भीड़ जुटा ली गई, जिसके बाद मायूस होकर मायके वालों को भारी मन से शेरगढ़ घाट पर अंतिम संस्कार करना पड़ा। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed