फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   FIR registered against five individuals for the rape of a young woman who had come to book a ticket.

Auraiya News: टिकट बुक कराने आई युवती से दुष्कर्म में पांच पर प्राथमिकी

Fri, 11 Sep 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against five individuals for the rape of a young woman who had come to book a ticket.
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र में बस का टिकट बुक कराने आई एक युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिटाई से घायल युवती का कानपुर के अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को बताया कि पांच सितंबर की शाम उसकी बहन गुड़गांव जाने के लिए बस का टिकट बुक कराने भीखेपुर चौराहे पर पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव रतनीपुर निवासी सतेंद्र कुमार, अपने चार अन्य साथियों के साथ उसे टिकट बुक कराने के बहाने बिरहूनी रोड स्थित गेस्ट हाउस के आगे सुनसान इलाके में ले गया। वहां आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर उसको पीटा और अभद्रता की।
विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी युवती को मरणासन्न हालत में अजीतमल के एक निजी चिकित्सक के पास छोड़कर भाग गए थे। मोबाइल पर आए मैसेज से परिजन को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन तत्काल उसे सीएचसी ले गए। वहां से गंभीर हालत में युवती को रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवती का उपचार कानपुर स्थित अस्पताल में जारी है। कोतवाल विनोद राजपूत ने बताया कि भाई की तहरीर पर एक नामजद समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed