फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   FIR registered against eight people in connection with a fight between two parties

Auraiya News: दो पक्षों में मारपीट के मामले में आठ पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 30 Nov 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against eight people in connection with a fight between two parties
औरैया। सदर कोतवाली के शाला मंदिर गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी सौरभ कुमार ने पुलिस को बताया कि 28 नवंबर की शाम सात बजे वह घर के दरवाजे पर खड़ा था, तभी गांव के नरेंद्र, छोटू, विशंबर, भीमा घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। भाई अहिवरन और भाभी सुशीला बचाने पहुंचीं तो उनको को पीटने लगे। इससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गए। इस दौरान भाभी सुशीला के कान का बाला कहीं गिर गया। दूसरे पक्ष से विशंबर ने गांव के अहिवरन, बलराम, सौरभ, रामलखन पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed