{"_id":"6928944621db8017f7049998","slug":"fir-lodged-in-case-of-recovery-of-fake-electrical-equipment-auraiya-news-c-211-1-aur1009-135123-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिजली के नकली उपकरण मिलने के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिजली के नकली उपकरण मिलने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
दिबियापुर। इलेक्ट्रॉनिक दुकान से पकड़े गए नकली उपकरण के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को काॅपीराइट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
चंडीगढ़ के सेक्टर 34ए निवासी दीप सिंह, स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क कंपनी में फील्ड ऑफिसर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी बिजली के उपकरण बनाती है। बुधवार शाम कंपनी के अधिकारी कस्बा के स्टेशन रोड स्थित शिवम वाॅच इलेक्ट्रानिक एंड इलेक्टि्रकल्स पर पहुंचे। जांच में दुकान से अलग-अलग कंपनी के लोगो लगे 80 पीस नकली रूम हीटर और तीन पंखे बरामद हुए। इनमें ऊषा, एंकर, वी गार्ड और प्रेस्टीज कंपनियों के उपकरण शामिल हैं।
दुकानदार उपकरणों के कागज नहीं उपलब्ध करा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नकली उपकरणों को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान दुकानदार मौका पाकर भाग गया। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कॉपीराइट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।