{"_id":"6a022db826cfbf4877059cfb","slug":"fir-lodged-in-case-of-magic-drivers-leg-being-amputated-due-to-collision-with-dumper-auraiya-news-c-211-1-aur1009-144653-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डंपर की टक्कर से मैजिक चालक के पैर कटने के मामले में प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डंपर की टक्कर से मैजिक चालक के पैर कटने के मामले में प्राथमिकी
Tue, 12 May 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 12 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
औरैया। सड़क हादसे में मैजिक चालक के दोनों पैर कटने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसा छह मई की सुबह हुआ था।
मैजिक के नीचे जाकर मरम्मत करने के दौरान चालक के पैरों पर डंपर चढ़ा दिया था। घायल चालक का कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार जारी है।
कानपुर देहात के कस्बा भोगनीपुर निवासी मन्नूलाल ने पुलिस को बताया कि उनका 41 वर्षीय बेटा मलखान सिंह बुधवार सुबह करीब सात बजे अपनी मैजिक गाड़ी लेकर सवारियां भरने जालौन चौराहे गया था। इसी दौरान इटावा की तरफ से आए चालक ने उसके पैरों पर डंपर चढ़ा दिया था। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया।
घायल मैजिक चालक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां घायल के पैर काट दिए गए। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि रविवार को मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। डंपर चालक के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।