{"_id":"69ff833d1ad03fbd65021149","slug":"fir-lodged-for-beating-up-wedding-party-members-and-vandalising-a-bus-auraiya-news-c-211-1-aur1009-144588-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बरातियों को पीटने और बस में तोड़फोड़ में प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बरातियों को पीटने और बस में तोड़फोड़ में प्राथमिकी
Sun, 10 May 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 10 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में बृहस्पतिवार रात बरातियों को पीटने व बस के शीशे फोड़ने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने दूल्हे के चाचा की तहरीर पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सहाइल क्षेत्र के गांव गेहूं चना पुरवा निवासी लालू सिंह ने पुलिस को बताया कि अपने भतीजे की बारात लेकर गांव बहादुरपुर आए थे। द्वारचार के समय डीजे पर गाना बजाने को लेकर गांव के ही सीटू, अनिकेत और रोहित का बरातियों से विवाद हो गया।
गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने बराती सुधीर और विकास को पीटा और खड़ी बस में तोड़फोड़ कर दी। घायलों को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि पहले दोनों पक्षों में समझौते की चर्चा थी लेकिन तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। (संवाद)