फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   FIR,dead,auraiya,hatya

इलाज के दौरान किशोर की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 07 Nov 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
FIR,dead,auraiya,hatya
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में जालौन रोड पर चार दिन पहले हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने कोतवाली का घेराव किया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस पर मुकदमा न लिखने का आरोप लगाया। जानकारी पर पहुंचीं सपा नेत्री के प्रयास से पुलिस ने मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

अयाना थानाक्षेत्र के गुमटी का पुर्वा गांव निवासी संजय कुमार पाल (17) पुत्र कप्तान सिंह सदर कोतवाली क्षेत्र के बरमूपुर गांव निवासी नीशू चौहान के यहां मजदूरी करते थे। दो नवंबर की भोर पहर चार बजे जालौन रोड पर तेजी से आ रहा एक ट्रैक्टर सड़क किनारे खंदक में पलट गया था। हादसे में ट्रैक्टर सवार किशोर ट्राली के नीचे दबकर घायल हो गया था। उसे तत्काल 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर किया था। उधर सैफई में इलाज के दौरान किशोर की चार नवंबर को मौत हो गई। शनिवार को पीड़ित परिजन लगभग डेढ़ सैकड़ा ग्रामीणों के साथ कोतवाली का घेराव किए। सूचना मिलने पर पहुंचीं सपा नेत्री पल्लवी पाल से ग्रामीणों ने पूरा घटनाक्रम बताया।
विज्ञापन

इस पर सपा नेत्री ने मौजूद इंस्पेक्टर निर्भय सिंह से नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए वह हर स्तर की लड़ाई लड़ेंगी। कोतवाली पुलिस ने मामले की नजाकत को भांपकर तहरीर पर मिलने पर मामला दर्ज किए जाने का आश्वासन दिया। घटना के संबंध में पीड़ित पिता ने नामजद के खिलाफ पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया कि उनका पुत्र दिवाली पर घर आना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए उसने आरोपी से वेतन व अवकाश की मांग की थी, लेकिन आरोपी उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था। इसके बाद उन्हें हादसे की जानकारी दी गई। पीड़ित ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसी बात से आक्रोशित परिजन थाने पहुंचे। कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी तक उन्हें तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed