{"_id":"62717900131a0b5207417719","slug":"fir-complane-kishori-auraiya-news-knp6947504185","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को ब्लैकमेल कर ऐंठे लाखों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को ब्लैकमेल कर ऐंठे लाखों रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एरवाकटरा (औरैया)। एरवाकटरा कस्बा निवासी एक व्यक्ति की ओर से थाना पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया कि एक लड़का मेरी नाबालिग पुत्री की अश्लील फोटो बनाकर उसे बीते एक साल से ब्लैकमेल कर रहा है।
यही नहीं फोटो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर उससे लाखों रुपये भी ले चुका है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
पिता ने बताया कि लगभग एक साल पूर्व कस्बा निवासी एक लड़के ने मेरी नाबालिग पुत्री की सोशल मीडिया से फोटो लेकर उसकी अश्लील फोटो बना ली। इसके बाद आरोपी ने मेरी पुत्री को बुलाकर फोटो दिखाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
इस पर पुत्री डर गई तो आरोपी ने धमकी देते हुए लगभग आठ बार में 50 पचास हजार रुपये तथा एक बार में एक लाख रुपये की डिमांड की गई।
बदनामी के डर से मेरी लड़की ने चुपचाप घर में रखे पैसे भी दे दिए, लेकिन पैसे लेने के बावजूद भी आरोपी लड़की को ब्लैकमेल करता रहा और उसके साथ कई बार छेड़छाड़ भी की। जब घर में रखे पैसों के गायब हुए तो पुत्री से पूछताछ की। तो लड़की ने अपनी आपबीती सुनाई।
थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओ में मामला पंजीकृत किया गया है। जांच की जा रही है।