{"_id":"6a440a982099a9e761099978","slug":"fir-against-three-in-case-of-theft-of-jewellery-from-auto-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1572699-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ऑटो में जेवर चोरी के मामले में तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ऑटो में जेवर चोरी के मामले में तीन पर प्राथमिकी
Tue, 30 Jun 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। थाना क्षेत्र में एक महिला के जेवर चोरी होने के मामले में पुलिस ने करीब दो माह बाद चालक व दो महिला सवारियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। मई में मायके जाते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। कोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस ने शुरू की कार्रवाई।
इटावा स्थित थाना बकेवर क्षेत्र के गांव उझियानी निवासी साधना पत्नी रविंद्र ने बताया कि एक मई को दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव बूढ़ादाना स्थित मायके जा रही थी। औरैया रोडवेज बस स्टैंड पर उतरने के बाद वह सुभाष चौराहा से एक ऑटो में सवार हुईं। उनके पास एक बैग में सोने की चेन और चांदी की करधनी रखी थी। पीड़िता का कहना है कि उमरसाना मोड़ पर ऑटो से उतरी और अपना बैग चेक किया तो जेवर नहीं मिले।
उन्होंने ऑटो चालक चालक गांव बमुरीपुर निवासी कन्हैया तिवारी और ऑटो में बैठी दो महिलाओं पर जेवर पार करने का संदेह जताया था। पीड़िता ने बताया कि घटना के दिन ही उसने पुलिस को शिकायत की थी। आरोप है कि ककोर चौकी पुलिस ने चालक को ऑटो समेत पकड़ा भी था लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
जब वह इस बारे में पूछने चौकी पहुंची तो उसे अपमानित कर भगा दिया गया। पुलिस अधीक्षक औरैया को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।