{"_id":"6a47fe1992df5e47d008d74b","slug":"fir-against-four-for-attack-on-family-while-returning-from-wedding-auraiya-news-c-211-1-aur1009-147567-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शादी से लौटते वक्त परिवार पर हमले में चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शादी से लौटते वक्त परिवार पर हमले में चार पर प्राथमिकी
Fri, 03 Jul 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
औरैया। परिवार पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने शहर के एक गेस्ट हाउस से शादी समारोह में शामिल होकर लौटते समय हमले को अंजाम दिया था।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर हुलासराय मुढ़ी निवासी हेमंत कुमार ने पुलिस को बताया कि 23 जून की रात वह अपने परिवार के साथ गांव करमपुर स्थित गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब साढ़े 10 बजे वह परिवार के साथ लौट रहा था, तभी गेस्ट हाउस के गेट पर रसूलपुर निवासी गुड्डू, करन, अंशु सक्सेना और महाराजपुर निवासी धर्मेन्द्र ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी।
हेमंत ने जब इसका विरोध किया, तो चारों आरोपी भड़क गए। लाठी-डंडों से हेमंत पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटें आईं। परिवार के अन्य सदस्यों के बीच-बचाव करने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उसने अयाना पुलिस से अपना मेडिकल परीक्षण करवाया था। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।