फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   FIR against alleged journalist in woman's death case

Auraiya News: महिला की मौत के मामले में कथित पत्रकार पर प्राथमिकी

Fri, 05 Jun 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 05 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
FIR against alleged journalist in woman's death case
औरैया। महिला की मौत के मामले में पुलिस ने कथित पत्रकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। महिला ने परेशान होकर बीते दिन जहर खाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

आरोपी ने महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराने के नाम पर रुपये लिए थे। काम न होने पर महिला ने रुपये मांगे तो आरोपी धमकी देने लगा था।
मोहल्ला बनारसीदास निवासी रंजना चौधरी (53) ने करीब तीन महीने पहले एक मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए कथित पत्रकार अमित गुप्ता को रुपये दिए थे। जब काम नहीं हुआ तो रंजना ने अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि अमित रुपये लौटाने के वजाय उन्हें लगातार धमकियां दे रहा था।
विज्ञापन

घटना वाले दिन भी महिला ने आरोपी को फोन कर अपने रुपये वापस मांगे थे लेकिन आरोपी ने साफ मना कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 मई की शाम रंजना चौधरी किसी काम से बाहर गई थीं। वहां से लौटने के बाद वह सीधे कमरे में जाकर लेट गईं। बेटी रूबी ने देखा कि रंजना के मुंह से झाग निकल रहा था। बेटी उसे जिला अस्पताल ले गई। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस लगी है, जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed