{"_id":"4351489ebf337e588778bf2947cc4085","slug":"fines-collected-from-a-dozen-kotedaron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जन भर कोटेदारों से वसूला जुर्माना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जन भर कोटेदारों से वसूला जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पात्र लाभार्थियों की सूचियां राशन की दुकानों के बाहर चस्पा न किए जाने पर डीएसओ ने एक दर्जन कोटेदारों पर जुर्माना की कार्रवाई की है। कार्यालय की ओर से सभी कोटेदारों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।
डीएसओ दिलीप कुमार व इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने रविवार को नगर के कोटा डीलरों की दुकानों का औचक निरीक्षण किया था। जिसमें कई दुकानों को बंद पाया था। कई दुकानों के बाहर पात्रों की सूचियां चस्पा नहीं मिली थी। इस संबंध में डीएसओ ने नोटिस जारी कर जबाव तलब की कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सोमवार को डीएसओ की ओर से दुकान के बाहर सूचियां चस्पा न मिलने पर उनके खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई की गई है।
इसमें परशुराम, राधा चरण गुप्ता, बाल कुमारी, रामेश्वर दयाल, ब्रजेंद्र कुमार गुप्ता, मीना यादव, राजेंद्र आर्य इन सभी के यहां दुकानें खुली मिली व सूची फटी चस्पा पाई गई। इन सभी पर दो-दो हजार रुपये जुर्माना किया गया। वहीं रविंद्र कुमार, अरुण कुमार, कृष्ण पाल सिंह तोमर व सहकारी संघ की दुकान बंद मिली।
विज्ञापन
साथ ही सूची चस्पा न होने पर तीन हजार प्रति कोटेदार जुर्माने की कार्रवाई की गई। कन्हैया लाल की दुकान पर निर्धारित मानक के तहत सूची चस्पा न मिलने पर पंद्रह सौ का जुर्माना किया गया। डीएसओ ने कहा कि जुर्माना अदा न करने पर कोटा निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा सकती है। उधर कई कोटेदारों पर कार्रवाई के बाद सोमवार को कई कोटेदार दुकानों के बाहर पात्रों की सूचियां चस्पा करते दिखाई दिए।