फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Files of many schemes will be scrutinized in the social welfare office

समाज कल्याण कार्यालय में कई योजनाओं की खंगाली जाएंगी फाइलें

Fri, 20 May 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Files of many schemes will be scrutinized in the social welfare office
औरैया। समाज कल्याण विभाग में वृद्धा पेंशन घोटाले के बाद दो तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश के बाद शिकंजा कस गया है। शासन स्तर से शुरू हुई जांच के बाद जिले के अफसरों ने कई योजनाओं का रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है। इससे विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

वृद्धावस्था पेंशन में 558 लाभार्थियों के खाते बदल कर 65 लाख का घोटाला हुआ था। पूरे मामले की जांच अब संयुक्त निदेशक समाज कल्याण करेंगे। शासन ने दो तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल और भगवान सिंह को दोषी मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ अधिकारी व कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को मामले में सख्ती दिखाते हुए सीडीओ ने समाज कल्याण विभाग के कई अन्य योजनाओं की फाइलें तलब की हैं। बताया जा रहा है कि जांच में कई योजनाओं के लाभार्थी, शासन से आवंटित बजट और आहरित किए गए बजट का रिकार्ड देखा जा रहा है। इसके साथ ही अन्य योजनाओं पर शिकंजा कसा गया। फिलहाल के तौर पर किसी भी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप व आने जाने पर रोक लगाई गई है। अधिकारी विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित जाति अत्याचार मद का मांगा रिकार्ड
वृद्धा पेंशन के घोटाले के बाद अब विभाग में अनुसूचित जाति अत्याचार मद के रिकार्ड भी खंगाले जा रहे है। इस योजना के तहत तीन करोड़ में 25 लाख रुपए की हेराफेरी किए जाने का आरोप लगा दिबियापुर के एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। हालांकि इस मामले में पहले ही सीडीओ व कोषाधिकारी रिकार्ड तलब कर चुके है। अभी तक विभाग ने कई अभिलेख जांच कर रहे अधिकारियों को उपलब्ध नहीं कराए हैं। इसको लेकर गुरुवार को सीडीओ सख्त दिखे। सीडीओ ने बताया कि विभाग की कई योजनाओं के रिकार्ड देखे जा रहे है, जहां भी गड़बड़ी मिली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed