{"_id":"64de5e72bfa47799e6023ab4","slug":"filed-a-report-for-breaking-the-law-against-the-chairmans-son-auraiya-news-c-211-1-aur1002-1934-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चेयरमैन पुत्र के खिलाफ कानून तोड़ने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चेयरमैन पुत्र के खिलाफ कानून तोड़ने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
औरैया। ब्रम्हनगर चौकी प्रभारी ने चेयरमैन पुत्र के खिलाफ धारा 144 का उलंघन करने पर रिपोर्ट दर्ज की है। इसके बाद तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। कुछ लोगों ने इसे पुलिस पर जबरन प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को निकाली गई महारानी अवंती बाई की जयंती पर शोभा यात्रा निकाली गई थी। इस कार्यक्रम में नगर पालिका के चेयरमैन पुत्र अभिषेक गुप्ता भी शामिल हुए थे। जिसमें आयोजकों ने उन्हें सम्मान स्वरूप एक तलवार भेंट की। इस दौरान उन्होंने तलवार को म्यान से निकाल कर दिखाया।
इस मामले की किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर तूल दे दिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई की। इस प्रकरण में ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज शशिधर त्रिपाठी की तहरीर पर जिले में लागू धारा 144 के उल्लंघन पर धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस संबंध में एसपी चारु निगम ने बताया कि सम्मान स्वरूप दी गई तलवार को बाहर निकालकर हवा में लहराना धारा 144 का उल्लंघन है। इसलिए मुकदमा दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।