{"_id":"6568c86aa4c4b859df0f34ce","slug":"fighting-with-brothers-due-to-old-rivalry-auraiya-news-c-211-1-aur1002-5876-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पुरानी रंजिश में भाइयों के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पुरानी रंजिश में भाइयों के साथ मारपीट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। गांव पीतांबरपुर निवासी दो भाइयों के साथ गांव के ही तीन युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट की। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव पीतांबरपुर निवासी आलोक पुत्र राम शंकर ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ओमप्रकाश पुत्र श्रीराम लोधी राजपूत से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर रामजाने उनसे रंजिश मानता है। 29 नवंबर की शाम सात बजे पीड़ित दिबियापुर आ रहा था। बंबा पर गांव के रामजाने, निर्देश पाल व मजलू गालियां देने लगे। मना किया तो तीनों लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट करते हुए मोबाइल तोड़ दिया।
पीड़ित का भाई हरिओम आ गया तो उसे भी तमंचे की बट से मारा। 11 दिसंबर के बाद परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि पैंट फटने से रुपए गिर गए हैं। इधर, गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पीड़ित आरोपियों पर रुपए लूटपाट किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि दूसरा वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग एक युवक को मारते दिख रहे हैं। साथ ही 11 तारीख के बाद जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति घायल हुआ है। एक पक्ष की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी आदित्य का शांतिभंग में चालान किया है। लूटपाट की घटना प्रकाश में नहीं आई है।