फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fever wreaks havoc in Nawada Jwala Prasad and Fundh, 27 recruitment

Auraiya News: नवादा ज्वाला प्रसाद व फफूंद में बुखार का कहर, 27 भर्ती

Sun, 20 Aug 2023 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fever wreaks havoc in Nawada Jwala Prasad and Fundh, 27 recruitment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अयाना/फफूंद।
जिले के कई गांव बुखार की चपेट में है। इनमें सबसे खराब स्थिति सदर ब्लॉक के नवादा ज्वाला प्रसाद की है। यहां पिछले चार दिनों में 21 डेंगू के संदिग्ध मरीज मिल चुके हैं। सभी की एलाइजा जांच कराई गई है। इधर तेज बुखार से पीड़ित 27 मरीजों को सीएचसी अयाना में भर्ती कराया गया है। वहीं फफूंद कस्बे के तिवारियान मोहल्ले में दो दिन में दो किशोर डेंगू संक्रमित मिले हैं, इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जिले में नौ डेंगू मरीज मिल चुके हैं।
अयाना क्षेत्र के नवादा ज्वाला प्रसाद गांव में मच्छरों का प्रकोप व 18 घरों में लार्वा पाए जाने के बाद हालत बिगड़ गए हैं। गांव में 50 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। इनमें से शुक्रवार शाम को हालत बिगड़ने पर 27 को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर सभी का डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। सीएचसी अयाना के अधीक्षक डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि शनिवार को नवादा ज्वाला प्रसाद के आठ लोगों में डेंगू में लक्षण मिले हैं। जिनका एलाइजा का सैंपल भेजा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 13 संदिग्धों के सैंपल भेजे गए थे। जिनकी रिपोर्ट आनी बांकी है। शनिवार को ओपीडी में क्षेत्र के करीब 70 बुखार पीड़ितों ने उपचार करवाया है। इधर शनिवार को एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. सरफराज आलम अंसारी, सीएचसी अधीक्षक दिबियापुर डॉ. विजय आनंद टीम के साथ फफूंद कस्बे के मोहल्ला तिवारियान पहुंचे। यहां पर लोगों ने दो किशोरों में निजी अस्पताल में डेंगू संक्रमित मिलने की जानकारी दी। घरों की जांच में सात घरों से लार्वा पाया गया। डॉ. विजय आनंद ने बताया कि छह बुखार पीड़ितों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। जिन घरों से लार्वा मिला है उसे नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------


इस बार कूलरों में लार्वा कम बरामद हो रहा है। सबसे अधिक लार्वा फ्रिज के पिछले हिस्से में लगी ट्रे, मवेशियों की नांदों, छतों पर पड़े कबाड़ में भरे पानी, गमलों से बरामद हो रहा है। डेंगू का मच्छर थोड़े गर्म तापमान में रहना पसंद करता है। लोगों को अपने घरों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। -

डॉ. सुनील कुमार शर्मा, सीएचसी अधीक्षक, अयाना

----------

बीमारी फैलने के बाद जिम्मेदारों को आया सफाई का ध्यान


अयाना। क्षेत्र के नवादा ज्वाला प्रसाद के ग्रामीणों ने गांव की नालियां चोक होने की वजह से सड़कों पर पानी भरे होने व चारों ओर गंदगी फैले होने की कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की। अधिकारियों के नजर अंदाज कर देने से गांव में महीनों से कई मोहल्लों में सफाई नहीं हुई। जिससे मौजूदा समय में गांव के 50 से अधिक लोग बुखार की जद में हैं। डेंगू के संदिग्ध मिलने के बाद बीडीओ ने शनिवार को गांव में सफाई अभियान चलवाया व नालियों के साथ तालाबों में दवाइयों का छिड़काव करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed