{"_id":"711ed6fd67dc5fb797f1fbb44ded1f66","slug":"festival-opening-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक छटा से सराबोर महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक छटा से सराबोर महोत्सव का आगाज
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sat, 23 Jan 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांस्कृतिक छटा से सराबोर औरैया महोत्सव का शनिवार को शानदार शुभारंभ हुआ। जिले की सांस्कृतिक धरोहरों और लोक संस्कृति को समेटे महोत्सव में आयोजित रंगारंग कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों की प्रस्तुति ने उद्घाटन में चार चांद लगा दिए।
शहर कोतवाली के पीछे आयोजित महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम माला श्रीवास्तव ने किया।
डीएम ने गुब्बारे उड़ाकर सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि पहले महोत्सव की सराहना, सहयोग, उत्साह, स्नेह व सफलता को देखते हुए महोत्सव सीजन-टू का आयोजन कराने को बल मिला। यह हमारा और आपका महोत्सव है। दोनों की भागेदारी महोत्सव को चार-चांद लगाएगी। उन्होंने महोत्सव में लगाए गए शासकीय योजनाओं से संबंधित विकास प्रदर्शनी के अलावा स्वस्थ मनोरंजन के सभी इंतजाम मौजूद होने की बात कही।
इस मौके पर आयोजन समिति के पदेन सचिव एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत समेटे जिले की लोक संस्कृति को एक मंच लाने के उद्देश्य से महोत्सव आयोजन का सिलसिला शुरू किया गया है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार महोत्सव को और शानदार ढंग से आयोजित कराने की तैयारी है। एसपी मनोज तिवारी ने महोत्सव आयोजन का सिलसिला जारी रखने पर आम जनता के साथ डीएम का आभार जताया।
विज्ञापन
इस मौके पर दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने महोत्सव आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी तो वहीं महोत्सव को स्वयं की भूमि दिलाने का भी वायदा किया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने कहा कि महोत्सव व मेले के आयोजन में समाजवाद की झलक मिलती है। उन्होंने महोत्सव के लिए खुद की जमीन का इंतजाम में अपने स्तर से सहयोग करने का भरोसा दिया। राज्य महिला आयोग की सदस्या गीता गुप्ता ने भी महोत्सव के आयोजन पर जिला प्रशासन को बधाई दी। सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने आयोजन को एतिहासिक कार्य बताया।