{"_id":"63163ee2fdebaa7bcf03433c","slug":"fertilizer-reached-the-committee-farmers-faces-blossomed-auraiya-news-knp7165743163","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः समिति पर पहुंची खाद, खिले किसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः समिति पर पहुंची खाद, खिले किसानों के चेहरे
विज्ञापन
किसान को खाद देते समिति के प्रभारी सचिव। संवाद
- फोटो : AURAIYA
कंचौसी। भाग्यनगर ब्लाक की कंचौसी साधन सहकारी समिति पर 18 माह बाद खाद की आपूर्ति होने से क्षेत्रीय किसानों के चेहरे खिल गए। जल्द ही समिति से डीएपी खाद का भी वितरण शुरू करा दिया जाएगा।
साधन सहकारी समिति कंचौसी के सचिव रूप सिंह की सड़क हादसे में मौत और खाद के लाखों रुपये बकाया होने की वजह से 18 महीनों से समिति की आपूर्ति को बंद थी। जिससे क्षेत्रीय किसान फुटकर दुकानों से महंगे भाव पर यूरिया व डीएपी खाद लेने को मजबूर थे। जिससे उनके मुनाफे पर गहरा प्रभाव पड़ रहा था। किसानों की समस्या को अमर उजाला ने 31 अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
खबर को संज्ञान में लेते हुए जिले के अधिकारियों ने सोमवार को समिति पर यूरिया खाद भिजवाकर वितरण शुरू कराया। किसान रमेश चंद्र, धीरू तिवारी, ग्रीश सिकरवार, घनश्याम, दशरथ ने कहा कि अब उन्हें फुटकर विक्रेताओं से महंगे दामों पर खाद नहीं खरीदनी पड़ेगी। इसके साथ ही धान की फसल में समय से खाद डाल कर बेहतर पैदावार की जा सकेगी। समिति के प्रभारी सचिव अनोज कुमार ने बताया कि सोमवार को 300 बोरी यूरिया खाद समिति को मिली है। खाद का वितरण शुरू कर दिया गया है। जल्द ही समिति पर डीएपी खाद भी उपलब्ध करा दी जाएगी।

31 अगस्त के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद- फोटो : AURAIYA
विज्ञापन