फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Female caretaker drowns in a water tank

Auraiya News: महिला केयरटेकर की बंबे में डूबने से मौत

Thu, 11 Jun 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 11 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Female caretaker drowns in a water tank
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गांव बैसुंधरा में बुधवार सुबह सामुदायिक शौचालय की महिला केयरटेकर शौचालय का ताला खोलने जा रही थी। इस दौरान अनियंत्रित होकर बंबे में डूब गई। इससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी फूलन देवी (46) रोजाना की तरह सुबह सामुदायिक शौचालय खोलने के लिए घर से निकली थीं। बताया जाता है कि शौचालय के पास से गुजरते समय उनका पैर अचानक फिसल गया। इससे वह पास के बंबे में जा गिरीं।
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद पति राधाचरण शौचालय पहुंचे। वहां शौचालय बंद मिला तो उन्होंने आसपास तलाश शुरू की। इसी दौरान उनकी नजर बंबे में उतरा रहे शव पर गई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बंबे से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि बंबे में महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed