फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fearless cutting of illegal colonies in regulated area

Auraiya News: विनियमित क्षेत्र में अवैध कालोनी काटने वाले बेखौफ

Mon, 24 Apr 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 24 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fearless cutting of illegal colonies in regulated area
औरैया। सदर तहसील के विनियमित क्षेत्र में बिना ले आउट पास कराए धड़ल्ले से काटी जा रही अवैध कालोनियों पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। हालत यह है कि नोटिस के एक पखवाड़े बाद भी अवैध कालोनी काटने वालों पर कोई कार्रवाई न किए जाने से उनके हौसले बुलंद हैं। जबकि निरीक्षण के बाद जेई विनियमित क्षेत्र की ओर से अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ही एसडीएम को रिपोर्ट सौंप दी थी।
विज्ञापन

सदर विनियमित क्षेत्र में लंबे समय से बिना ले आउट प्लान स्वीकृत कराए अवैध रूप से कालोनियां काटी जा रहीं हैं। इसे लेकर विनियमित क्षेत्र औरैया के अवर अभियंता भानू प्रताप सिंह की ओर से छह अप्रैल को गांव पैगंबरपुर, आनेपुर, कखावतू व समरथपुर में अवैध रूप से लगभग सौ हेक्टेयर क्षेत्र में कालोनियां काटी जाने का स्थलीय निरीक्षण किया था। उन्होंने इसकी रिपोर्ट उसी दिन तैयार कर नियत प्राधिकारी/ उप जिला मजिस्ट्रेट विनियमित क्षेत्र औरैया मनोज कुमार सिंह को रिपोर्ट सौंप दी थी।
विज्ञापन


अहम बात यह है कि रिपोर्ट के संदर्भ में एसडीएम विनियमित क्षेत्र का कहना था कि 10 लोगों को चिह्नित कर उनसे जवाब तलब किया गया है, लेकिन एक पखवारे से अधिक समय बीतने के बाद भी आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। जिससे अवैध कालोनी काटने के कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र भानू प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी ओर से निरीक्षण रिपोर्ट नियत प्राधिकारी को सौंप दी गई थी। अब कार्रवाई उन्हीं को करनी है।
यह होने चाहिए मानक
जेई विनियमित क्षेत्र भानू प्रताप सिंह ने बताया कि विनियमित क्षेत्र में किसी भी तरह की प्लाटिंग के लिए सबसे पहले नक्शा स्वीकृत होना जरूरी है। इसके साथ ही बिजली, पानी, सड़क व जल निकासी के प्रबंध होने चाहिए। बच्चों के खेलने के लिए पार्क की व्यवस्था होना चाहिए। इसके साथ ही कई मानक है, जो कालोनी विकसित करने से पहले पूरे करने होता है। मगर यह व्यवस्था जिले में किसी भी क्षेत्र में नहीं है। मगर बड़े पैमाने पर नियमों की अनदेखी कर प्लाटिंग की जा रही है।

वर्जन
अवैध प्लाटिंग को लेकर तहसील प्रशासन सख्त है। 10 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। जिनसे जवाब तलब किया गया था। इससे पहले कि उनकी ओर से भेजे गए जवाब को संज्ञान में लिया जाता, तब तक आचार संहिता लागू हो गई। जिससे चुनाव की प्रक्रिया में उलझ गए। इस वजह से फिलहाल अभी कोई ध्यान नहीं दिया जा सका है। चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही इस दिशा में ध्यान दिया जाएगा। साथ ही अवैध रूप से कालोनियां काटने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मनोज कुमार सिंह, नियत प्राधिकारी/उप जिलाधिकारी सदर, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed