{"_id":"600db9198ebc3e2e3e49d1a0","slug":"fearing-tightening-penetrations-into-the-house-and-beaten-auraiya-news-knp607974788","type":"story","status":"publish","title_hn":"फब्तियां कसने की उलाहना करने पर घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फब्तियां कसने की उलाहना करने पर घर में घुसकर पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अछल्दा (औरैया)। कोचिंग जा रही छात्रा पर युवकों ने फब्तियां कसीं। छात्रा के उलाहना दिए जाने पर छात्रा के घर में घुसकर मारपीट की।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 23 जनवरी की सुबह उसकी पुत्री कोचिंग जा रही थी। रास्ते में एक स्थान पर गांव के ही तीन युवकों ने पुत्री पर फब्तियां कसीं। घर आकर पुत्री ने इसकी जानकारी दी। जब उसने युवकों के परिजनों को उलाहना दी तो तीनों युवकों ने लाठी-डंडे, असलहों से उसके घर में घुसकर हमला किया। मारपीट में उसे व पुत्री को गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने पहले तीनों आरोपियों को पकड़ा। लेकिन रविवार देर शाम नेताओं के दबाव में उन्हें छोड़ दिया है। न तो घायलों की डाक्टरी कराई गई और न ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। इधर, कोतवाली पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।