फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fear of sepsis in corona patients

कोरोना रोगियों में सेप्सिस की आशंका

Sun, 06 Dec 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fear of sepsis in corona patients
औरैया। सेप्सिस, सेप्सिसिमिया या रक्तपूतिता एक गंभीर रक्त संबंधित रोग है। यह कमजोर प्रतिरोधक शक्ति वाले लोगों में आसानी से हो सकता है। इससे ग्रस्त होने की आशंका तब और बढ़ जाती है, जब शरीर पहले से ही किसी अन्य संक्रमण जनित रोग से जूझ रहा हो। यह संक्रमण शरीर के स्वस्थ हिस्से और रक्त को भी क्षति पहुंचाता है जो रोगी के स्वस्थ होने में बाधक है। कोरोना रोगी में इस रोग के होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन

यह बात नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताई। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के 8 सितंबर 2020 के नवीनतम रिपोर्ट में यह स्पष्ट है कि कोरोना संक्रमण या दूसरे किसी संक्रमण के रोगियों में सेप्सिस होने की आशंका बढ़ जाती है। प्रत्येक वर्ष विश्व में होने वाली मृत्यु के आंकड़ों में 20 प्रतिशत मृत्यु का कारण सेप्सिस है।
विज्ञापन

कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली या प्रतिरोधक शक्ति वाले व्यक्तियों, नवजात शिशुओं, बच्चों, गर्भवतियों, बुजुर्गों, किसी संक्रमण से संक्रमित, एड्स या एचआइवी पॉजिटिव, कैंसर, लीवर सिरोसिस, गुर्दा या प्लीहा संबंधित रोगों से ग्रसित व्यक्ति को मौजूदा कोरोना संक्रमण के दौर ने इसकी आशंका और ज्यादा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया सेप्सिस हो जाने पर शुरुआती स्टेज में शरीर में पनप रहे संक्रमण को एंटीबायटिक्स द्वारा खत्म कर इस रोग को फैलने से रोका जा सकता है लेकिन यदि लक्षण के प्रति सतर्क होकर तुरंत उपचार नहीं कराया गया तो यह गंभीर हो सकता। यह सेप्टिक शॉक के रूप में बदल जाता है और रोगी के जीवन के लिए संकट पैदा कर सकता है।

डॉ. पुरी ने बताया सेप्सिस हो जाने पर उसका इलाज घरेलू उपायों से नहीं हो सकता है। कोरोना ने वैसे भी समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति पहले की अपेक्षा ज्यादा जागरूक कर दिया है। यह स्पष्ट है कि सेप्सिस होने का मुख्य कारण स्वच्छता के अभाव में फैला संक्रमण है। इसलिए अपने आसपास स्वच्छता बनाए रख कर संक्रमित होने से बचें। दूषित पानी और उससे बने भोजन से बचें। भोजन की गुणवत्ता और रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए विटामिन-सी युक्त आहार लें और पर्याप्त जल पीयें। खुद को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। दो गज की शारीरिक दूरी का ध्यान रखें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed