फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fault found in electricity meters of 106 houses, investigation started

Auraiya News: 106 घरों के बिजली मीटरों में मिली खराबी, जांच शुरू

Thu, 03 Oct 2024 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fault found in electricity meters of 106 houses, investigation started
औरैया। जनपद में उपभोक्ताओं के घरों में लगने वाली मीटरों में खराबी देखने को मिली है। इस वर्ष 106 घरों के बिजली मीटरों में खराबी की शिकायत आई है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जनपद में कुल 2,28,714 बिजली उपभोक्ता हैं। औरैया डिवीजन में 1,01039 और दिबियापुर डिवीजन में 1,27,675 उपभोक्ता है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जनपद में मीटर लगाने के लिए लिंकवेल टेली सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड को टेंडर मिला है। विजन प्रोडेक्ट के मीटर जनपद में लगाए जा रहे है। इस वर्ष 106 मीटरों के खराब होने की जानकारी विभाग को मिली। इनमें मीटर में डिस्प्ले न आने, रीडिंग तेजी से बढ़ने, टर्नल प्लेट में खराबी आदि समस्याएं देखने को मिली है। रिपोर्ट विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजने के साथ ही मीटरों को स्टोर में जमा करा दिया गया है।
विज्ञापन


मीटर में खराबी की शिकायत पर उन्हें बदल दिया जाता है। अधिकांश मीटरों में डिस्प्ले खराब होने की शिकायतें संज्ञान में आई हैं।
- सतेंद्र सिंह, एई
जो मीटर खराब पाए गए थे। उन्हें स्टोर में जमा करा दिया गया है। जांच की जा रही है। खराब मीटरों को लेकर कंपनी से रिकवरी की जाएगी।
- जेई संतोष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed