फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fault due to overload, bad condition due to unannounced cut in summer

Auraiya News: ओवरलोड से फाल्ट, गर्मी में अघोषित कटौती से बुरा हाल

Sat, 24 Jun 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 24 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fault due to overload, bad condition due to unannounced cut in summer
औरैया। बारिश के बाद उमस बढ़ गई है। इधर लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर फुंकने और फाल्ट होने की समस्या बढ़ी है। गुरुवार रात शहर के देवकली चौराहा और इंडियन ऑयल के पास ट्रांसफार्मर फुंकने से इन इलाकों में तीन घंटे कटौती रही। गर्मी में लोग बिलबिला उठे। वहीं, कंचौसी के बिहारीपुर उपकेंद्र की मशीन में खराबी आने से 10 घंटे आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

शहर में भीषण गर्मी के चलते निर्धारित 24 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर दिखावा साबित हो रहा है। कभी बिजली केंद्र की मशीनों में तकनीकी खामी के नाम पर आपूर्ति बंद हो रही है, तो कभी शट डाउन के नाम पर दिन मेें कई-कई बार आपूर्ति बंद की जा रही है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात शहर में देवकली चौराहे के पास और इंडियन ऑयल के पास रखे ट्रांसफार्मरों में खराबी आने से लगभग तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। जिससे लोग खासे परेशान हुए। यही नहीं आपूर्ति चालू होने के बाद तार टूटने और ट्रांसफार्मरों के जंफर जलने की कई शिकायतें आने पर थोड़ी-थोड़ी देर के लिए बिजली बंद की गई। इससे पूरे शहर में लोग गर्मी से परेशान दिखे। वहीं, ग्रामीण इलाकों में भी बारिश के बाद फाल्ट बढ़ने की समस्या बढ़ी है। इससे कई इलाकों में कटौती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंचौसी के बिहारीपुर उपकेंद्र में गुरुवार रात 12 बजे फाल्ट आने से आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे उपकेंद्र से जुड़े बिनपुरापुर, जमौली, कंचौसी गांव, चंद्रपुर, अजमतपुर, अजब पुरवा, रोशनपुर समेत 10 गांव की आपूर्ति सुबह नौ बजे तक बंद रही। वहीं कंचौसी पॉवर हाउस की सप्लाई शुक्रवार सुबह चार बजे बाधित होने से कंचौसी, बान बाजार, मुखर्जी नगर, आंबेडकर नगर, महाराणा प्रताप नगर सहित आधे कस्बे की बिजली आपूर्ति छह घंटे तक बंद रही। सुबह 10 बजे के बाद आपूर्ति चालू होने पर लोगों ने राहत ली। जेई दीपक राम ने बताया उपकेंद्र की मशीनों में खामी आने पर आपूर्ति बंद हुई थी।

शहर निवासी सतेंद्र शुक्ला कहते हैं कि बिजली आपूर्ति का कोई समय ही निर्धारित नहीं है। दिन में कितने बार आपूर्ति बंद की जाती है गिनना भी मुश्किल है। ऐसे में रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति मिल पाना असंभव है। बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछने पर कोई सही जबाव ही नहीं मिलता है। जिससे समस्या झेलने को मजबूर हैं। गांव चिरूहूली निवासी आढ़ती जमाली सिंह कहते हैं कि गांव में बिजली आपूर्ति का रोस्टर 18 घंटे का है। जबकि आपूर्ति महज 10-11 घंटे ही मिल ही है। इधर दो दिन पहले ट्रांसफार्मर जलने से 48 घंटे बाद बिजली मिली। जिससे भीषण गर्मी में खासी परेशानी हुई।

बोले जिम्मेदार
बारिश होने के बाद भी लोड कम नहीं हो रहा है। जिससे ट्रांसफार्मर जलने व उनमें कोई न कोई खराबी आने की शिकायतें आ रहीं हैं। अब शिकायतों को दूर करने के लिए बिजली बंद करनी होती है। जिससे निर्धारित रोस्टर के अनुसार उपभोक्ताओं को आपूर्ति मिलने में थोड़ी दिक्कत हो रही है। फिलहाल शहर में बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने को पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।- सुभाष चंद्र यादव, जेई, विद्युत विभाग औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed