{"_id":"697e4473704ae762f20e7b49","slug":"fault-caused-power-outage-for-15-villages-for-six-hours-auraiya-news-c-211-1-aur1008-138783-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फॉल्ट से छह घंटे गुल रही 15 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फॉल्ट से छह घंटे गुल रही 15 गांवों की बिजली
Sat, 31 Jan 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
कंचौसी। असेनी फीडर से जुड़े बिहारीपुर उपकेंद्र की 33 केवीए मुख्य लाइन में बिहारीपुर गांव के पास फॉल्ट हो गया। इससे कंचौसी कस्बे समेत 15 गांवों की छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई।
शनिवार सुबह करीब चार बजे लाइन में बिहारीपुर गांव के पास फॉल्ट आ गया। इससे जमौली, चंद्रपुर, बिहारीपुर, कंचौसी गांव, चमरौआ, बिनपुरापुर, सहायपुर, प्रसाद पुरवा, रोशनपुर, ढिकियापुर व घसा पुरवा सहित 15 गावों की आपूर्ति ठप रही। बिजली न आने पर लोगों को सुबह पानी के लिए परेशान होना पड़ा। विद्युत विभाग की टीम ने सुबह 11 बजे के बाद फॉल्ट ठीक कराते हुए सप्लाई बहाल कराई।
ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन फॉल्ट होने से बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रहती है। विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती हैं। अवर अभियंता सतीश जायसवाल ने बताया कि बिहारीपुर गांव के पास मैन लाइन में फॉल्ट होने की वजह से आपूर्ति बाधित हो गई थी। (संवाद)