{"_id":"6a5bcbcc0135fd98970d47fa","slug":"fathers-thirteenth-day-mourning-ritual-was-underway-at-home-son-died-in-an-accident-auraiya-news-c-211-1-aur1024-148362-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: घर में थी पिता की तेरहवीं, हादसे में बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: घर में थी पिता की तेरहवीं, हादसे में बेटे की मौत
Sun, 19 Jul 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
फफूंद। जिस घर में शनिवार को पिता की तेरहवीं थी, वहां हादसे में बेटे की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव खजुआ गढ़िया में साइकिल से आलू के बोरे घर ला रहे 25 वर्षीय युवक सुधीर कुमार की साइकिल फिसल गई। हादसे में बोरे के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि सुधीर कुमार के घर में पिता लालजी की तेरहवीं का कार्यक्रम था। सुबह सुधीर बाजार से साइकिल पर आलू का पैकेट लेकर घर के लिए निकला था। घर के नजदीक पहुंचते ही अचानक उसकी साइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। संतुलन बिगड़ने से साइकिल पर लदे दो बोरे सुधीर के ऊपर आ गिरे। इस हादसे में उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई।
चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजन और ग्रामीणों ने सुधीर को चिचोली अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उपचार के बाद उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर कानपुर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही सुधीर ने दम तोड़ दिया। हादसे ने सुधीर की मां शकुंतला देवी को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि करीब आठ साल पहले शकुंतला के बड़े बेटे मुरारी व छोटे बेटे सुनील की भी मौत हो चुकी है। अब बेटे सुधीर की मौत के बाद बूढ़ी मां और भाभी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।