फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   father-son attacked in enmity, father died

औरैयाः रंजिश में पिता-पुत्र पर हमला, पिता की मौत

Tue, 06 Sep 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
father-son attacked in enmity, father died
मृतक सुरेश बाबू के घर के बाहर बैठे गमगीन परिजन। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। अछल्दा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंशी के मजरा पुरवा दयाराम में पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने पिता-पुत्र पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में पिता की मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर रात में ही आईजी प्रशांत कुमार, एसपी चारू निगम पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। छोटे बेटे की तहरीर पर पुलिस ने 10 नामजद समेत कई अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गांव में तनाव होने पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी श्रवण कुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार रात 10 बजे के करीब पिता सुरेश बाबू (55) और उसका बड़ा भाई राजकुमार उर्फ सोनू (26) घर के बाहर बैठे थे। तभी पड़ोसी राहुल अपने 10-12 साथियों संग आया। आरोप है कि सभी गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से पिता व भाई पर हमला कर दिया। वह बचाने के लिए दौड़ा तो उसे व मां रेखा देवी को पीटना शुरू कर दिया। पिता लहूलुहान होकर गिर पड़े। अस्पताल लेकर पहुंचने पर डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया और भाई को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया है। हत्या की जानकारी पर एसपी चारू निगम, आईजी प्रशांत कुमार भी देर रात गांव पहुंचे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पुत्र श्रवण कुमार की तहरीर पर गांव के राहुल कुमार, राजेंद्र कुमार, अमित कुमार, सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, सत्यम उर्फ छोटू, श्याम कुमार, अंशू, कन्हैया, विकास समेत कई अज्ञात लोगों पर हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा, एससी/एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने रात में ही राहुल कुमार, अमित, सत्यम उर्फ छोटू, विकास, श्याम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी के साथ दो टीमें लगाई गई हैं। फरार सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

सुरेश बाबू की फाइल फोटो। संवाद

सुरेश बाबू की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : AURAIYA

मृतक की पत्नी रेखा देवी से जानकारी लेते आईजी प्रशांत कुमार व एसपी चारू निगम। संवाद

मृतक की पत्नी रेखा देवी से जानकारी लेते आईजी प्रशांत कुमार व एसपी चारू निगम। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed