फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Father and son fell from the roof after coming in contact with HT line, innocent child died.

Auraiya News: एचटी लाइन की चपेट में आकर पिता-पुत्र छत से गिरे, मासूम की मौत

Sun, 30 Nov 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Father and son fell from the roof after coming in contact with HT line, innocent child died.
ऋतिक की फाइल फोटो।  - फोटो : ऋतिक की फाइल फोटो।
एरवाकटरा। घर के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन चपेट में आने से पिता व गोद में लिया दो वर्ष का मासूम पुत्र छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को निजी अस्पताल ले गए। वहां से दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता का उपचार जारी है। इकलौते बेटे की मौत से परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुचैला निवासी श्यामवीर (45) के मकान के ऊपर राधाकृष्ण का मंदिर है। उसमें प्लास्टर का काम चल रहा है। रविवार सुबह श्यामवीर बेटे ऋतिक (2) को गोद में लेकर छत पर गए। इसी दौरान मकान के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे सड़क पर जा गिरे। उनकी आवाज सुनकर परिजन दौड़े और दोनों को निजी अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टर ने सैफई ले जाने की बात कही। परिजन दोनों को सैफई ले गए। वहां डॉक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता का उपचार किया जा रहा है। परिजन मासूम का शव लेकर गांव पहुंचे। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मासूम की मौत से मां अर्चना, दादी हरिप्यारी, बहन सुभी का रो-रो कर बुरा हाल है। श्यामवीर की शादी करीब नौ साल पहले हुई थी। इकलौत बेटे की मौत से उनका परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

परिजन का आरोप है कि हाईटेंशन लाइन घर के ऊपर से निकली है। इसको लेकर कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से लाइट हटवाने को कहा पर कोई सुनवाई नहीं हुई। बिजली निगम अपनी जिम्मेदारी निभाता तो यह हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed