फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmers will be able to sell paddy at the desired center by taking online token

ऑनलाइन टोकन लेकर मनचाहे केंद्र पर धान बेंच सकेंगे किसान

Mon, 27 Dec 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers will be able to sell paddy at the desired center by taking online token
औरैया। शासन ने एक बार फिर किसानों को ऑनलाइन टोकन पर मनचाहे केंद्र पर धान बेंचने की व्यवस्था शुरू की है। अभी तक ऑफलाइन किसानों से ही धान खरीद हो रही थी। हालांकि 28 व 29 दिसंबर को खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए केंद्र पर पहले से खड़े किसानों का धान खरीदने के लिए प्रशासन व्यवस्था कर रहा है।
विज्ञापन

एक नवंबर से धान खरीद चल रही है। 65 हजार 400 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। जिले के 44 क्रय केंद्रों पर 3231 किसानों से 19510 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। जिसमें से 2218 किसानों का 17 करोड़ 30 लाख 46 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। खरीदे गए धान में 8504.73 मीट्रिक टन धान मिलों को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

वहीं, 2204 मीट्रिक टन चावल एफसीआई को भेज दिया है। किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखकर धान क्रय के लिए लिए ऑनलाइन टोकन की प्रक्रिया शुरू की गई है। किसान जनसेवा केंद्र व सायबर कैफे के माध्यम से अनलॉइन पंजीकरण कराकर मनचाहे केंद्र के लिए टोकन प्राप्त कर सकेगा। अभी तक किसानों द्वारा ऑफलाइन खरीद में परेशानी की शिकायतें की जा रही थीं। जिसको ध्यान में रखकर शासन के निर्देश पर ऑनलाइन टोकन जारी करने की व्यवस्था शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए शासन ने ऑनलाइन टोकन जारी करने के निर्देश दिए हैं। 28 व 29 दिसंबर को खराब मौसम के दृष्टिगत ऑफलाइन खरीद की व्यवस्था बनाई जा रही है, ताकि पहले से केंद्रों पर खड़े किसानों को परेशान न होना पड़े। - सुधांशु शेखर चौबे, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed