{"_id":"652046a4de25a035c9014e78","slug":"farmers-remember-mahendra-singh-tikait-on-his-88th-birth-anniversary-auraiya-news-c-211-1-aur1001-3757-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: महेंद्र सिंह टिकैत को 88वी जयंती पर किसानों ने किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: महेंद्र सिंह टिकैत को 88वी जयंती पर किसानों ने किया याद
विज्ञापन
अजीतमल। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम आयोजित कर खेती किसानी को स्वावलंबी बनाने वाले बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
क्षेत्र के ग्राम भदसान में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विपिन कुमार राजपूत की अध्यक्षता में जिला उपाध्यक्ष जीत सिंह के आवास पर किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की 88वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद कर किया गया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने महेंद्र सिंह टिकैत को किसानों का मसीहा बताया। कहा कि देश के किसानों की बदहाली दुरुस्त करने में महेंद्र सिंह टिकैत का अहम योगदान है। उन्होंने आजीवन किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष किया। इस मौके पर ध्यान सिंह, केशव यादव आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में तारा चंद्र, सरोजनीदेवी, श्रीराम, वीरेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, भारत सिंह, छुन्ना आदि मौजूद रहे। (संवाद)