फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   farmers protest due to patato freezed in storez

कोल्ड स्टोर में भंडारित आलू जमा, किसानों ने उठाई मुआवजे की मांग

Mon, 13 Sep 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
farmers protest due to patato freezed in storez
तहसील परिसर में धरना देते किसान। संवाद - फोटो : AURAIYA
बिधूना (औरैया)। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने तीन सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को तहसील बिधूना में धरना दिया। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि कोल्ड स्टोर में आलू जमकर खराब हो गया है। इसका मुआवजा दिलाया जाए। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या के निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन

भाकियू लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार किसानों के साथ तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कैथावा मोड़ पर बने एक कोल्ड स्टोर की मशीन खराब होने से किसानों का आलू जम गया है। इसकी सूचना उद्यान विभाग को देनी होती है लेकिन कोल्ड स्टोर संचालक ने ऐसा नहीं किया। किसानों को हुई हानि का मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन

कहा कि कोल्ड स्टोर में भंडारण कराने वाले किसानों की सूची तैयार की जाए। आलू किसानों से वर्ष 2021 का भंडारण शुल्क न लिया जाए। किसानों ने तीन सूत्री मांग पत्र एसडीएम राशिद अली खान को सौंपा। कहा कि मांगें पूरी न हुईं तो संगठन धरना-प्रदर्शन करेगा। इस दौरान विमलेश कुमार, शंभूदयाल, राजाराम, देवेश कुमार, शिवशंकर, देवेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, महावीर, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed