फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmers protest against low compensation in Expressway

एक्सप्रेस वे में कम मुआवजे पर किसानों का विरोध

Sun, 10 Mar 2019 11:47 PM IST
gaurav gaurav औरैया
औरैया Published by: gaurav gaurav Updated Sun, 10 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest against low compensation in Expressway
तहसीलदार को मांग पत्र सौंपते किसान। - फोटो : amar ujala
 बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में किसानों ने जमीन का मुआवजा कम मिलने की बात कही। एसडीएम व तहसीलदार ने रविवार को किसानों के साथ बैठक कर समस्या सुनी और उसके निदान का आश्वासन दिया।  
विज्ञापन



जनता इंटर कालेज टड़ैया में रविवार को इटेली के मजरा नगला धुनधे, समुराई, मढ़ा, टडेया आदि गांवो के किसानों के साथ तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति ने बैठक की। किसानों ने बताया कि कृषि योग्य उपजाऊ भूमि हमेशा के लिए जा रही है। वे भूमिहीन हो जाएंगे। इससे सर्किल रेट का मुआवजा बढ़ाकर दिया जाए।
विज्ञापन


सड़क के किनारे की भूमि तथा कुआं, बोरिंग, नलकूप, मकानों का पुन: नए सिरे से चिह्नांकन किया जाए। किसानों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ड्रोन द्वारा सर्वे करके 110 मीटर से अधिक 220 मीटर पर पक्के निशान लगाए गए हैं। ऐसे में उन लोगों की अधिक भूमि जा रही है। उसकी नई सूची बनाकर नई सूची के आधार पर मुआवजा दिलाया जाए। दिलीप यादव, कायम सिंह, रामऔतार, वीरेंद्र सिंह, दलवीर सिंह, अतर सिंह, विश्राम सिंह, शिशुपाल सिंह आदि ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इधर रविवार को एसडीएम रमापति ने पूरनपुर गांव पहुंचकर किसानों की समस्याओं को सुना और किसानों को समझाया। इस मौके पर लेखपाल अवनींद्र कुमार यादव, सुशील वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed