फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmers' hopes dashed, fear of crop loss

Auraiya News: किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी, फसलें बर्बाद होने की आशंका

Tue, 28 Oct 2025 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 28 Oct 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers' hopes dashed, fear of crop loss
फोटो-28एयूआरपी 05- खेत में बाजरे की फसल को समेटते किसान। संवाद
बिधूना। क्षेत्र में 24 घंटे से लगातार हो रही बूंदाबादी, तेज हवा व बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में धान की फसल पानी गिरने से बर्बाद हो रही हैं। खेतों में कटी पड़ी बाजरा की फसल भी नुकसान की चपेट में आ गई हैं। किसान खेतों में जाकर फसल बचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बूंदाबांदी और हवा के कारण सफलता नहीं मिल रही है।
विज्ञापन



किसानों ने बताया कि इस समय आलू बुआई का काम चल रहा है। अधिकांश लोगों ने आलू की बुआई कर भी दी है। जो किसान बुआई की तैयारी में थे, उनका बारिश से खेतों में मिट्टी गीले होने से काम रुक गया है। बुआई कर चुके किसानों को चिंता है कि बारिश जारी रही तो आलू का बीज सड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से फसलों में हुए नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि मौसम की मार से हर साल फसल बर्बाद होती है लेकिन राहत राशि समय पर नहीं मिलती। एसडीएम गरिमा सौनकिया ने बताया कि बारिश को देखते हुए क्षेत्रीय लेखपालों से फसलों के नुकसान का आकलन कराया जाएगा। अगर कोई फसल बर्बाद हुई है तो उसकी रिपोर्ट तैयार का शासन को भेजकर किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


---
बारिश हुई तो नष्ट हो जाएंगे बीज
फोटो-28एयूआरपी07- बीनू राठौर। संवाद



पुरवा कमल सिंह निवासी बीनू राठौर का कहना है कि इस बारिश से आलू की बुआई पूरी तरह प्रभावित हो गई है। खेतों में रखे बीज गलने लगे हैं। अगर अगले कुछ दिन और बारिश हुई तो पूरा बीज नष्ट हो जाएगा। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चावल का दाना काला पड़ सकता है



फोटो-28एयूआरपी08- संदीप कुशवाह। संवाद
फैज्जुलापुर निवासी संदीप कुशवाह ने बताया कि धान की फसल पक चुकी थी। बारिश और हवा से फसल खेतों में गिर गई है। इससे चावल का दाना काला पड़ने का खतरा है। अगर मौसम ऐसा ही रहा तो फसल की गुणवत्ता और उपज दोनों पर असर पड़ेगा।

फोटो-28एयूआरपी 05- खेत में बाजरे की फसल को समेटते किसान। संवाद

फोटो-28एयूआरपी 05- खेत में बाजरे की फसल को समेटते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed