{"_id":"677c201f7f68dc55fe076104","slug":"farmers-body-found-in-field-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-auraiya-news-c-211-1-aur1002-120832-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: संदिग्ध हालात में खेत में मिला किसान का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: संदिग्ध हालात में खेत में मिला किसान का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
मृतक सहदेव सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : मृतक सहदेव सिंह की फाइल फोटो
अयाना। थाना क्षेत्र के मई जगतपुर में सोमवार सुबह एक किसान का शव संदिग्ध हालात में खेत में एक पेड़ के नीचे पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन के दौरान खेत में संघर्ष के साक्ष्य मिले। परिजन ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।
मई जगतपुर निवासी सहदेव सिंह उर्फ पप्पू (52) खेती करते थे। भाई धर्मेंद्र व सिद्दन सिंह ने बताया कि वह निसंतान थे। रविवार रात नौ बजे मवेशियों से फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गए थे। सोमवार सुबह पांच बजे तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन ने उनकी खोजबीन शुरू की। भतीजे शिवम को उनका शव खेत पर बने मचान से 500 मीटर दूर बदन सिंह के खेत की मेड़ पर पेड़ के नीचे पड़ा मिला। परिजन शव को घर ले गए और पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने टीम की मदद से घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मृतक के गले में नाखून के निशान, रस्सी या कपड़े से रगड़ने के निशान मिले। शरीर के अन्य हिस्सों में भी खरोंचें मिलीं हैं। वहीं, सरसों की फसल भी एक जगह पर टूटी मिली। मृतक की पत्नी गुड्डी देवी व अन्य परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। सीओ भरत पासवान ने बताया कि मामला संदिग्ध है। शव का पोस्टमार्टम पैनल से करवाकर वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।