फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmers appealed for water not to reach Dhikiyapur Minor

Auraiya News: ढिकियापुर माइनर में पानी न पहुंचने की किसानों ने लगाई गुहार

Wed, 04 Sep 2024 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers appealed for water not to reach Dhikiyapur Minor
औरैया। दिबियापुर क्षेत्र के ढिकियापुर माइनर में नहर का पानी नहीं पहुंच रहा है। सुनवाई न होने से नाराज किसानों ने दिबियापुर स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय पहुंचकर मौजूद वरिष्ठ लिपिक को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन



सिंचाई विभाग में अधिकारी न मिलने से किसानों ने वरिष्ठ लिपिक को दिए ज्ञापन में बताया की दिबियापुर से ढिकियापुर माइनर में पानी नहीं पहुंच रहा है। शाम को नहर नीचे खोल दी जाती है। सुबह आठ बजे झाल बांधी जाती है। जिससे माइनर में पानी दो बजे पहुंचता है। उसके बाद कुछ समय बाद बंद हो जाता है। जिससे किसानों की धान की सिंचाई नहीं हो पा रही है। यह किसानों के लिए बड़ी समस्या है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि अगर समय से पानी न मिला तो वह लोग बर्बाद हो जाएंगे। किसानों की समस्या को सुनकर वरिष्ठ लिपिक ने उच्चाधिकारियों के संज्ञान में समस्या को लाते हुए जल्द निस्तारण कराने का भरोसा दिया है। ज्ञापन देने वालों में चरन सिंह राजपूत, फूल सिंह, प्रशांत, देवेंद्र, एमके राजपूत, अंकित पाल, दिवारी लाल पाल, रविंद्र सिंह, उपेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed