फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmers and passersby troubled by Anna cattle

औरैयाः अन्ना मवेशियों से किसान व राहगीर परेशान

Sun, 04 Sep 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers and passersby troubled by Anna cattle
बेला-कन्नौज मार्ग पर घूमते आवारा पशु। संवाद - फोटो : AURAIYA
बेला। अन्ना मवेशियों को पकड़कर गोशाला में रखने का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश बेअसर साबित होता दिख रहा है। मवेशी किसानों की फसलों को नष्ट और ग्रामीणों व राहगीरों को अपनी चपेट में लेकर घायल कर रहे हैं। फिर भी जिला प्रशासन आंखें मूंदे है।
विज्ञापन

खेत में किसान, गांव में ग्रामीण व सड़कों पर सफर कर रहे राहगीर सभी अन्ना मवेशियों से परेशान हैं। इन्हें पकड़ने के संबंध में मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को आदेश दिए थे। इसकी रिपोर्ट भी तैयार कर मुख्यालय में भेजने के लिए कहा था। जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी रिपोर्ट में सब कुछ सही दिखाकर भेज रहे हैं। हकीकत कुछ और ही बयां करती है। किसानों को सैकड़ों बीघा फसलों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

दिन के साथ ही रात में भी बांधमऊ, नुनारी, याकूबपुर, पटना सहार, मल्हौसी समेत अन्य गांवों के किसान अपनी फसलों की रखवाली कर रहे हैं। खेत की तरफ आने से रोकने पर मवेशी कई बार किसानों को चुटहिल भी कर देते हैं। बेला में तिर्वा रोड, बिधूना रोड, कानपुर रोड, दिबियापुर रोड पर आवारा पशुओं का झुंड लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूटों पर जिम्मेदार अधिकारी भी गुजरते हैं, लेकिन उन्हें यह जानवर नहीं दिखते। दुकानदार या आसपास मौजूद लोग इन्हें भगाते हैं, लेकिन कुछ देर बाद फिर से अन्ना मवेशियों का झुंड एकत्र हो जाता है। वहीं, इनकी चपेट में आकर राहगीर घायल हो जाते हैं और कई बार तो हादसे में जान तक चली जाती है। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि अन्ना मवेशियों को गोशाला भेजने की जिम्मेदारी तय है। अभी लंपी स्किन डिजीज बीमारी को लेकर सावधानी बरती जा रही है। ज्यादातर मवेशियों को गोशालाओं में पहुंचाया जा चुका है।

 बेला बस्ती में सड़क पर बैठे आवारा पशु व फैली गंदगी। संवाद

बेला बस्ती में सड़क पर बैठे आवारा पशु व फैली गंदगी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed