फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmers adamant , will be paid only after the rail corridor

किसान अड़े, भुगतान के बाद ही बनेगा रेल कारीडोर

Sat, 29 Aug 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 29 Aug 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers adamant , will be paid only after the rail corridor

कंचौसी व उसके पूर्व- पश्चिम दिशा में बनाए जा रहे फोरलेन रेलवे कारीडोर निर्माण का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों को किसानों का विरोध झेलना पड़ा। किसानों ने अब पैसा मिलने के बाद भी निर्माण कार्य कराने को चेताया है। इधर अधिकारियों ने रक्षाबंधन पर्व के बाद समस्या निदान का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन




शुक्रवार को कंचौसी रेलवे कारीडोर का निरीक्षण करने पहुंचे जोनल मैनेजर आगरा जेएस. जयपाल व मुख्य परियोजना प्रबंधक कानपुर संजय चौरसिया, प्रोजेक्ट मैनेजर एसके सास्वत समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों के निरीक्षण की खबर पीड़ित किसानों को लग गए।
विज्ञापन


कंचौसी, ढिकियापुर, नौगवां, बान बाजार समेत अन्य गांवों के दो दर्जन से अधिक किसान निरीक्षण स्थल पर पहुंच गए और अधिकारियों के सामने हंगामा शुरू कर दिया।


किसान राजेंद्र सिंह यादव, सुदामा प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह, ब्रजेश बाथम, अभय गुप्ता, बबलू, संजू कुमार, अवधेश कुमार, बाबू आदि ने गांव व कस्बे किनारे की जमीन का रेट जोत के हिसाब से न लेकर आबाद के हिसाब से पहले भुगतान मिलने के बाद ही कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसा न करने पर वह काम नहीं करने देंगे। किसानों की शिकायत पर निरीक्षण को आए अधिकारियों ने शीघ्र समस्या समाधान का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed