फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmer was killed in protest against love affair

प्रेम संबंधों के विरोध में हुई थी किसान की हत्या

Mon, 02 May 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmer was killed in protest against love affair
फोटो-02एयूआरपी-40 सदर कोतवाली में मौजूद एएसपी, सदर कोतवाली प्रभारी व मास्क लगाए हत्या आरोपी। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। पारिवारिक युवती से प्रेम संबंधों के विरोध में किसान की गला दबाकर हत्या की गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल ने सदर कोतवाली में प्रेसवार्ता कर बताया कि हत्या में शामिल दोनों युवकों को भरसेन गांव से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

बीती 26 अप्रैल की सुबह ग्राम भरसेन निवासी किसान सर्वेश कुमार का शव गांव के राजकुमार के खेत में पड़ा मिला था। सर्वेश के बेटे अंकुश ने अपने सगे चाचा-चाची समेत छह परिजनों के खिलाफ अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की, नामजद सभी छह आरोपियों समेत अन्य लोगों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस व सर्विलांस टीम को घटनास्थल से मोनू नाम के युवक का पर्स मिला था, जिसमें उसका आधार कार्ड व पैन कार्ड भी था। इस पर पुलिस टीम ने भरसेन के मोनू उर्फ वेंकेश व शीलू उर्फ झुर्री को सोमवार सुबह गांव से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया है। मोनू के मुताबिक सर्वेश के परिवार की एक युवती से उसके प्रेम संबंध थे। इसका विरोध करते हुए सर्वेश उसे अपमानित करता था। बीते 24 अप्रैल को सर्वेश का झगड़ा अपने ही भाई के परिवार से होने पर वह घर से निकल गया था। मोनू को लगा कि यही मौका है और उसने अपने साथी शीलू के साथ मिलकर सर्वेश की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को ले जाकर खेत में फेंक दिया। उसकी साइकिल भी वहीं खड़ी कर दोनों भाग निकले।

पुलिस को युवती पर भी संदेह
पुलिस को उक्त युवती पर भी संदेह है, जिसके प्रेम-प्रसंग में हत्या की वारदात की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवती को भी घटना की सही जानकारी रही होगी, लेकिन घटनास्थल पर वह बार-बार दूसरे रिश्तेदारों पर ही अपहरण व हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को गुमराह करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed