{"_id":"5e6fc5218ebc3ea769409a77","slug":"farmer-s-raw-house-collapses-due-to-rain-girl-injured-after-being-buried-in-auraiya-auraiya-news-knp550739737","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: बारिश से खस्ताहाल हुआ किसान का कच्चा मकान गिरा, दबकर बालिका घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: बारिश से खस्ताहाल हुआ किसान का कच्चा मकान गिरा, दबकर बालिका घायल
विज्ञापन
मकान के मलबे में दबकर बालिका घायल
- फोटो : AURAIYA
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव दासा का पुरवा में रविवार की रात किसान का बरसात से जर्जर कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। मलबे में दबकर किसान की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया है।
गांव दासा का पुरवा निवासी प्यारे लाल कुशवाहा का कच्चा मकान बीते दिनों बरसात में जर्जर हो गया था। रविवार की रात घर के लोग मकान के अंदर सो रहे थे। तभी मकान भरभराकर ढह गया। मलबे में दबकर प्यारे लाल कुशवाहा की बेटी निशा (10) गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल निशा को पहले दिबियापुर सीएचसी, उसके बाद चिचौली स्थित सौ शय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देख सैफई रेफर कर दिया।
--