फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmer died due to electrocution while switching on the cooler

Auraiya News: कूलर का स्विच चालू करते वक्त करंट लगने से किसान की मौत

Fri, 26 May 2023 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 26 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmer died due to electrocution while switching on the cooler
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गंगदासपुर में कूलर चालू करते ही किसान करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर सीएचसी अछल्दा पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गगंदासपुर गांव निवासी सुरेश कुमार यादव (55) पुत्र जिलेदार खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पत्नी अवधश्री ने बताया कि गुरुवार रात आठ बजे के करीब पति खाना खाने के बाद लेटने जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने चारपाई के पास रखा कूलर चालू किया तो उन्हें करंट लगा और तेज झटके के साथ वह गिर पड़े। चीखने की आवाज सुन वह व अन्य परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

कूलर बंद कर बेहोशी का हालत में पति को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर अस्पताल पहुंची पुलिस को परिजनों ने कूलर में करंट आने से मौत होने की जानकारी दी है। पत्नी व परिवार के लोगों को बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed