{"_id":"613cf0ee8ebc3e32763af5f8","slug":"faremr-will-update-adahar-in-post-office-auraiya-news-knp6516118147","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान धान पंजीयन के लिए पोस्ट आफिस में अपडेट करा सकते आधार और मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान धान पंजीयन के लिए पोस्ट आफिस में अपडेट करा सकते आधार और मोबाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। धान खरीद को लेकर जिले में तैयारियां की जा रही हैं। किसानों को धान बिक्री के लिए पंजीयन कराने में परेशानी न हो, इसके लिए मुख्य डाकघर के अलावा 20 पोस्ट आफिस नामित किए गए हैं। इसमें किसान पंजीयन आसानी से करा सकेंगे। किसानों को आ रही परेशानी को लेकर अधिकारी मॉनीटरिंग करेंगे।
इस बार धान खरीदी किसानों की पंजीकरण प्रक्रिया आधार के माध्यम से होनी है। जिसमें पंजीकरण के समय किसानों के आधार में दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिससे ही पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होगी। ऐसे किसान जिनके आधार में मोबाइल नंबर दर्ज नहीं है या उनका मोबाइल नंबर बदल चुका है।
पंजीकरण प्रक्रिया पूरी न होने पर केंद्रों पर धान बेचने में कठिनाई हो सकती है। ऐसे किसानों का नंबर जोड़ने व अन्य प्रक्रिया के लिए प्रशासन सुविधा मुहैया करा रहा है। अपर जिला अधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि मुख्य डाकघर औरैया के साथ 20 पोस्ट ऑफिस नामित किए गए हैं। जहां किसान आधार के साथ मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं। इससे पंजीयन कराने में आसानी होगी।
विज्ञापन
इन पोस्ट आफिस में होगा काम
एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि किसानों को पंजीकरण के दौरान परेशान न हों। इसके लिए रोशंगपुर, ककोर बुजुर्ग, इटली कछुआ, महू, भाग्यनगर, सहायल, बघईपुर, घसारा, मसूदपुर, हरदू, पुवाजैन, धुपकरी, दिबियापुर, बांधमऊ, कसौली, भेदपुर व नौगांवा में पोस्ट आफिस खोले गए हैं। बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सौरव कात्याल शाखा प्रबंधक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लिमिटेड दिबियापुर के मोबाइल नंबर 9838187557 पर संपर्क करें।