फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fare for Shankarpur increased by 20 rupees and fare for Jalaun increased by 40 rupees

Auraiya News: शंकरपुर का 20 तो जालौन का किराया 40 रुपये बढ़ाया

Thu, 31 Jul 2025 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 31 Jul 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Fare for Shankarpur increased by 20 rupees and fare for Jalaun increased by 40 rupees
औरैया। 15 जुलाई से यमुना पुल पर बंद हुए आवागमन के बाद ऑटो व अन्य निजी वाहनों ने किराया दोगुना तक कर दिया है। पहले शंकरपुर के पड़ने वाले 30 रुपये के स्थान पर 50 रुपये वसूल किए जा रहे हैं। यह वाहन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते फर्राटा भर रहे हैं। इससे लोगों को दोगुना किराया देने की मुसीबत से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, यमुना पुल के पिलरों में आईं खामियों की मरम्मत के लिए डीएम औरैया व डीएम जालौन की हुई बैठक के बाद पुल की मरम्मत के लिए आवागमन बंद कराया गया था। यह आवागमन 15 जुलाई से 14 अगस्त तक के लिए बंद किया गया है। इस दौरान जालौन से औरैया और औरैया से जालौन जाने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। निजी वाहनों को जहां दोगुना फ्यूल खर्च करना पड़ रहा है तो वहीं बिना वाहन वालों को ऑटो व अन्य निजी वाहनों से आवागमन के लिए दोगुना से अधिक किराया भुगतान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जैसे कि पुल पर आवागमन के दौरान ऑटो वाले सनगढ़ का 20 और शंकरपुर से कुठौंद तक 30 और औरैया से जालौन तक 60 रुपये किराया वसूल करते थे लेकिन अब पुल बंद होने से ये चालक अपने वाहन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के रास्ते चला रहे हैं। इसमें ऑटो को 85 रुपये चक्कर का टोल भी देना पड़ रहा है। साथ ही दूरी भी 10 से 30 किमी तक ज्यादा हो गई है। इससे इन लोगों ने किराया भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो चालक राजेश, सतीश व अमित ने बताया कि अब सीएनजी व पेट्रोल का खर्चा तो बढ़ा ही है बल्कि टोल टैक्स भी देना पड़ता है। इससे किराया बढ़ाना मजबूरी है। उन्होंने बताया कि अब जालौन का किराया 100 रुपये व शंकरगढ़ और कुठौंद का किराया 50 रुपये लिया जा रहा है। पुल चालू होने पर पुराना किराया फिर से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed