फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Family was outside the house, innocent child drowned in the tub while playing

Auraiya News: घर के बाहर था परिवार, खेलते समय टब में डूब गई मासूम

Sun, 19 Jan 2025 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Family was outside the house, innocent child drowned in the tub while playing
मासूम आराध्या की फाइल फोटो। - फोटो : मासूम आराध्या की फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सहायल। मासूम बच्ची को घर के अंदर अकेला छोड़ना एक परिवार को रविवार शाम महंगा पड़ गया। खेलते हुए मासूम पानी से भरे टब में सिर के बल गिर गई।

घर के बाहर काम कर रही मां वापस लौटती तब तक देर हो चुकी थी। मासूम की जान बच जाने की आस लेकर परिजन उसे लेकर सीएचसी दिबियापुर पहुंचे। इसके बाद चिचौली अस्पताल भी ले गए। वहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई।

गांव बर्रू फफूंद निवासी राजेंद्र रविवार शाम घर के बाहर बैठे हुए थे। पत्नी अनीता चारा काट रही थीं। सत्यम, सलोनी व नेहा बाहर मैदान में खेल रहे थे।

घर के अंदर 18 माह की मासूम आराध्या सो रही थी। आंख खुलने पर वह खेलते हुए खुले बाथरूम में जा पहुंची। वहां पानी से भरे टब में वह किसी तरह सिर के बल गिर गई। लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगी। कुछ देर बाद अनीता जब घर के अंदर पहुंची तो आराध्या को सोता न देख खोजबीन की। बाथरूम में नजर डाली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


आराध्या सिर के बल टब में डूबी मिली। शोर मचाते हुए आराध्या को अनीता ने बाहर निकाला। अन्य परिजन भी दौड़ कर पहुंचे। आराध्या की जान बच जाए, इसके लिए तेजी से दिबियापुर सीएचसी के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कुछ सुधार न होता देख वह चिचौली जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन वहां पर डॉक्टर ने आराध्या को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। वहां चीख-पुकार मची रही। इस दौरान दंपती स्वयं को कोस रहे थे। कास की बच्ची को घर के अंदर अकेला न छोड़ते।

राजेंद्र ने बताया कि टब में डूबने से बेटी की मौत हो गई है। क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दी गई है। दो बहन व एक भाई में आराध्या सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed