फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Family members created ruckus over the death of pregnant woman

Auraiya News: गर्भवती की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 03 Nov 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 03 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Family members created ruckus over the death of pregnant woman
-सदर कोतवाली के तिलक नगर स्थित निजी अस्पताल का मामला
विज्ञापन

-सीओ सिटी कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचे, परिजन को कराया शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान संदिग्ध हालत में गर्भवती की मौत हो गयी। परिजनों ने रविवार देर रात डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को शांत करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जनपद इटावा थाना बकेवर के गांव दिलीप नगर निवासी 30 वर्षीय प्रीति की शादी अजीतमल कोतवाली के गांव बडेरा निवासी सुधीर के साथ हुई थी। उसके दो बेटी व एक बेटा है। 31 अक्टूबर को प्रीति की हालत बिगड़ने पर परिजन शहर स्थित निजी अस्पताल ले गए। रविवार देर रात संदिग्ध हालत में प्रीति की मौत हो गई। जानकारी पर मायके व ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रीति के भाई चंद्रपाल का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने उपचार में लापरवाही की, जिससे उसकी बहन की मौत हो गई। परिजन को बताए बिना स्टाफ उसे सैफई ले जाने की बात करने लगा, जिस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया। पूछताछ में भाई ने बताया कि मृतका पांच माह की गर्भवती थी। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed