फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Family members accuse quacks of girl's death

Auraiya News: बच्ची की मौत पर परिजनों ने झोलाछाप पर लगाया आरोप

Sun, 18 Aug 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Family members accuse quacks of girl's death
रुरुगंज। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव रुरुखुर्द निवासी राम गोविंद उर्फ मुन्ना ने रविवार को कुदरकोट थाना में तहरीर देते हुए बताया कि कुदरकोट के होरी मोहल्ला में एक झोलाछाप क्लीनिक किए हुए हैं। 15 अगस्त को वह अपनी पत्नी करिश्मा व पड़ोसी रानी और अरविंद के साथ अपनी ढाई वर्षीय बेटी पलक का टाइफाइड बुखार का उपचार कराने क्लीनिक पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस दौरान झोलाछाप ने बेटी पलक को बोतल लगाते हुए ड्रिप लगा दी। ड्रिप लगते ही बेटी पलक की हालत बिगड़ने लगी। झोलाछाप से बेटी की स्थिति बताने पर उसने एक और दवा खिला दी। घर पहुंचे तो बेटी की हालत खराब होती गई। शुक्रवार सुबह तड़के परिजन पलक को लेकर चिचौली अस्पताल पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर पहुंचने पर उन्होंने एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने बेटी पलक को मृत घोषित कर दिया। पलक की मौत के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पलक की मां करिश्मा सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष पूजा सोलंकी ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। उसके बाद झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed