फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Families of contract workers will be able to travel nearby

Auraiya News: संविदा कर्मियों के परिजन कर सकेंगे पास से यात्रा

Sun, 05 Nov 2023 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Families of contract workers will be able to travel nearby
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। दिवाली से पहले शासन ने रोडवेज के संविदा कर्मियों को तोहफा दिया है। संविदा चालक व परिचालक के परिजन भी अब रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। जिले में 215 कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा।
रोडवेज के नियमित कर्मचारियों और उनके परिजनों को लंबे समय से पास के माध्यम से नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही थी, लेकिन संविदा कर्मियों के परिजनों को इसका लाभ नहीं मिल रहा था। दिवाली से ठीक पहले शासन ने रोडवेज में तैनात संविदा चालक और परिचालकों के परिजनों को भी नि:शुल्क यात्रा कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए संविदा कर्मियों के परिजनों को पास जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में परिवहन निगम को आदेश प्राप्त हो गया है। आदेश में कहा गया है कि संविदा कर्मी की ओर से दस्तावेजों में नामित किए गए नॉमिनी सदस्यों को ही यात्रा पास का लाभ दिया जाएगा। वर्ष में पांच बार यात्रा पास लागू होगा। पांच बार से अधिक संख्या में यात्रा करने पर पाबंदी रहेगी। रोडवेज डिपों में 117 चालक, 95 परिचालक व तीन आउट सोर्सिंग कर्मचारी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संविदा कर्मियों के परिजन को नि:शुल्क यात्रा पास देने का आदेश मिल गया है। डिपो में 117 चालक, 95 परिचालक व तीन आउट सोर्सिंग कर्मचारी हैं। दस्तावेजों में नॉमिनी सदस्यों को ही यात्रा पास जारी किया जाएगा। - अर्पणा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed