फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   fair

गोहना में दो जगह अग्निकांड, साढ़े पांच लाख की संपत्ति राख

Fri, 03 Apr 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
fair
औरैया। सदर ब्लॉक क्षेत्र के गोहना गांव में शुक्रवार को दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से मुर्गी फार्म समेत एक घर की नगदी समेत गृहस्थी लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान छह माह की बच्ची झुलस गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गोहना गांव में करीब 12:40 बजे अजय कुमार पुत्र स्व. गंगादीन के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते मकान में रखे 25 हजार रुपये नगद, अनाज, कपड़े, गहने समेत लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। इस दौरान छह माह की बच्ची छुटकी आग की चपेट में आकर झुलस गई। इसी गांव में पड़ोस में स्थित पंकज कुमार पुत्र अमर सिंह के मुर्गी फार्म को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें करीब 100 मुर्गी व 150 चूजे जलकर राख हो गए। पीड़ित पंकज ने करीब दो लाख रुपये के नुकसान की संभावना व्यक्त की। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षति आंकलन का जायजा लिया।
विज्ञापन

अछल्दा ब्लॉक के ग्राम भीखेपुर में दोपहर को एक बजे करीब राकेश बाबू पुत्र नत्थू सिंह के खेत में अचानक ही आग लग गई। खेत के आसपास कुछ लोग मौजूद थे। जब उन्होंने खेत में लगी आग को देखा तो गांव के लोगों व राकेश को आग लगने की जानकारी दी। जिसके बाद गांव के लोग आग बुझाने के लिए खेत में पहुंच गए और पानी भरकर आग को बुझाया। आग पर काबू पाते-पाते राकेश के खेत में खड़ी लगभग दो बीघा फसल जलकर राख हो गई फसल के राख होने से किसान को काफी नुकसान हुआ है। गांव के लोगों ने पीड़ित किसान को आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed