{"_id":"b0fec259c81fca9a94e87c5ad7c48527","slug":"fafund-railway-station-launched-a-new-fob-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फफूंद रेलवे स्टेशन पर नया एफओबी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फफूंद रेलवे स्टेशन पर नया एफओबी शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 05 Jun 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक वर्ष बाद आखिरकार रेलवे स्टेशन फफूंद पर बना फुट ओवरब्रिज चालू कर लिया गया। हालांकि चालू किया गया एफओबी एक वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका है। बिना पूरा किए एफओबी प्रारंभ होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि इसी फुट ओवरब्रिज से होकर दो हिस्से में बंटे दिबियापुर के लोग एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक आवागमन करते हैं।
फफूंद रेलवे स्टेशन पर 150 वर्ष पुराना फुट ओवर ब्रिज अपनी मियाद पूरी कर चुका था। इसके चलते मार्च 2014 में दूसरा फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया गया।
नए बने फुट ओवरब्रिज के ऊपर टिनशेड, फर्श पर पत्थर, रात में रोशनी के लिए लाइटें आदि लगाई जानी थी। एक वर्ष बीतने के बावजूद अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। इसके चलते दोनों ओवरब्रिज पर यात्रियों का आवागमन जारी रहा।
विज्ञापन
बताते हैं कि पुराना फुट ओवर ब्रिज और अधिक क्षतिग्रस्त होने लगा। इसके चलते बुधवार को आननफानन पुराने फुट ओवरब्रिज पर यात्रियों का आवागमन रोक दिया गया। साथ ही नए फुट ओवर ब्रिज पर आवागमन प्रारंभ कर दिया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में डिप्टी चीफ इंजीनियर ब्रिज इलाहाबाद राजीव रंजन कुमार का कहना है कि अगले 15 दिनों में सीढ़ियों पर टाइल्स, फर्श पर पत्थर एवं फुट ओबर ब्रिज के किनारों पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्टिव स्क्रीन लगवा दी जाएगी। लाइटिंग एवं टिनशेड के लिए नया टेंडर होना है।